Punjab News: भाजपा ने 36 वोटों की गिनती में की गड़बड़ी, देश भर में निष्पक्ष मतदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है: मुख्यमंत्री

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 704 शब्द|📅 30 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 30 जनवरी को भारतीय राजनीति के इतिहास में ‘काले दिन’ के तौर पर याद किया जायेगा, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आज चंडीगढ़ के मेयर के चयन के दौरान लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके को हमारे लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के तौर पर याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस महीने पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया गया उसी महीने को भाजपा ने देश के संविधान की धज्जियाँ उड़ाने के लिए चुना।

मतदान और वोटों की गिनती कैसे निष्पक्ष तरीके से

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह भाजपा की पुरानी आदत है क्योंकि उसने पहले भी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोआ, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों का तख़्ता पल्टा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर केवल 36 वोटों की गिनती निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती तो समूचे देश में मतदान और वोटों की गिनती कैसे निष्पक्ष तरीके से होगी।

उन्होंने कहा कि यह नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए वोटरों से बैलेट पेपर लूटेंगे और पहले भी ई.वी.एम. मशीने इन नेताओं के घरों से मिली हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र सही दिशा में नहीं जा रहा और यह देश एवं आम आदमी के हित में नहीं है।

समूचे देश के पीठ में छुरा घोंपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जानबूझ कर अपने अल्पसंख्यक विंग के प्रमुख को चंडीगढ़ के मेयर के चयन के लिए प्रीज़ाईडिंग अफ़सर नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रीज़ाईडिंग अफ़सर ने भाजपा की जीत यकीनी बनाने के लिए ‘घुटनों के बल’ होकर अपने आकाओं की इच्छा को पूरा किया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्रीज़ाईडिंग अफ़सर ने डॉ. बी.आर. अम्बेदकर द्वारा संकल्पित कानूनी प्रक्रिया की धज्जियाँ उड़ाकर समूचे देश के पीठ में छुरा घोंपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीज़ाईडिंग अफ़सर के खि़लाफ़ देश के संविधान की धज्जियाँ उड़ाने के दोष में देशध्रोह का केस दर्ज करना चाहिए।

पोलिंग एजेंटों की ग़ैर-हाजिऱी में वोटों की गिनती

उन्होंने कहा कि प्रीज़ाईडंग अफ़सर ने जानबूझ कर पोलिंग एजेंटों की ग़ैर-हाजिऱी में वोटों की गिनती की, ताकि भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की की जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है क्योंकि भगवा पार्टी के ख़ातिर लोकतंत्र को बुरी तरह से लताड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की बहुती हैरानी नहीं होती कि भाजपा ने चंडीगढ़ में लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों को चोट पहुँचाई, बल्कि असली मुद्दा तो यह है कि भाजपायी आगामी लोक सभा चुनाव में भी लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित कर देंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज दिन-दिहाड़े चंडीगढ़ में लोकतंत्र का कत्ल हुआ है।

अम्बेदकर की आत्मा भी कराह उठी होगी

उन्होंने कहा कि आज का बरताव देखकर बाबा साहेब बी.आर. अम्बेदकर की आत्मा भी कराह उठी होगी। उन्होंने कहा कि वह अदालत का दरवाज़ा खट-खटकाएंगे और इस चयन को चुनौती देंगे, क्योंकि इस चयन में लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों का हनन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि देश में लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं बची, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने मतदान को हाइजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब यह संदेह पैदा हो गया है कि आगामी चुनावों में देश भर में आगामी मतदान निष्पक्ष नहीं होंगी।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह किसी भी पार्टी या गठजोड़ की होंद का सवाल नहीं बल्कि देश में लोकतंत्र का सवाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नामज़द उम्मीदवार को पहले ही इस बात का इल्म था कि वह जीत जायेगा, जिस कारण वह कुर्सी के नज़दीक ही खड़ा था और तुरंत कुर्सी पर बैठ गया।

उन्होंने कहा कि प्रीज़ाईडिंग अफ़सर देरी से आया क्योंकि उसे इस संबंधी आदेश दिए जा रहे थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र का कत्ल करने के लिए प्रीज़ाईडिंग अफ़सर अपने अफ़सर के आगे घुटनों के बल हो गया, जिसको सहन नहीं किया जा सकता।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *