डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई पार्टी की जीत के लिए शहर के समूह भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। यहां जारी बयान में बाजवा ने कहा कि यह जीत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के मुंह पर करारा तमाचा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि यह जीत आईएनडीआईए गठबंधन के लिए भी करारा सबक है जो अगले लोकसभा चुनाव के लिए बे सिर पैर का गठजोड़ करके केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने आईएनडीआईए को अवसरवादिता का उदाहरण बताते हुए कहा कि इसका कोई राजनीतिक भविष्य नही है।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
बाजवा ने कहा कि जिस तरह से इस गठबंधन के 8 पार्षदों ने गलत वोट डाली है, उससे साफ है कि यह पार्षद अपने गठबंधन से असंतुष्ट थे और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर मुहर लगाने के लिए उन्होंने अपने उम्मीदवार को वोट देने की बजाय अपनी वोट को अयोग्य करना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है।
नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…








