Punjab News: पंजाब राज्य महिला आयोग में सदस्यों की भर्ती के लिए आवेदनों की मांग: डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 30 Jan 2024

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग में सदस्यों के ग़ैर-सरकारी खाली पदों की भर्ती के लिए योग्य आवेदनकर्ताओं से आवेदनों की माँग 5 फरवरी तक की है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा ऐसे व्यक्ति, प्राथमिक रूप से महिलाएं जो बढिय़ा योग्यता, ईमानदारी रखती हों, जिन्होंने महिलाओं की भलाई के लिए काम किया है, कानून या विधान की उचित जानकारी और तजुर्बा है, महिलाओं की प्रगति से सम्बन्धित मामलों का प्रबंधन या महिलाओं की सुरक्षा के लिए किसी ट्रेड यूनियन या स्वयं-सेवीं संगठन का नेतृत्व, महिलाओं के साझे हितों को उठाया और प्रोत्साहित किया है, आवेदन देने के लिए योग्य हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं की कल्याण योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य महिला आयोग में एक सीनियर उप-चेअरपर्सन, एक उप-चेअरपर्सन और दस सदस्यों (जनरल-8 और एस.सी.-2) की भर्ती की जानी है, जिससे महिलाओं सम्बन्धी कल्याण योजनाओं को लागू करके संबंधितों को लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मंत्री ने आगे बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन समेत बायो-डाटा डायरैक्टोरेट सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब एस.सी.ओ नं: 102-103, सैक्टर 34-ए चंडीगढ़ में तारीख़ 05 फरवरी 2024 तक जमा करवा सकते हैं। निश्चित तारीख़ के बाद प्राप्त हुए आवेदन पत्रों को विचारा नहीं जाएगा।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *