Punjab Weather Alert: पंजाब के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 30 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Alert: देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दो चरणों में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों में 30 जनवरी से 1 फरवरी और 3-4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे ठंड बढ़ेगी और तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर जाएगा। आईएमडी के मुताबिक यूपी और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अगले 24 घंटों के दौरान दिन में कोहरा छाए रहने की संभावना है।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *