Study In Canada: कनाडा के इन कॉलेजों ने दिया भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, 2 साल के लिए लगाया बैन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 30 Jan 2024

डेली संवाद, कनाडा/कोलंबिया। Study In Canada: कनाडा (Canada) में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा सरकार (Canada Government) ने एक बार फिर भारतीय छात्रों (Indian Students) को बड़ा झटका दिया है। आज के समय में पंजाब (Punjab) के लोगों की पहली पसंद कनाडा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब के ज्यादातर छात्र कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहते है। युवा कनाडा के बेहतरीन संस्थानों से पढ़ने का मौका ढूंढते हैं। पढ़ाई के लिए विदेश जाने की बात आती है तो भारतीय स्टूडेंट्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर कनाडा को ही रखते हैं। वहीं भारीतय छात्रों के कनाडा को पंसद करने की कई वजहें हैं।

Canada Latest News
Canada Latest News

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

जैसे कि बाकि देशों के मुकाबले सस्ता होना, कागजी औपचारिकताएं आसानी से पूरा होना आदि। बता दें कि बेहतर जिंदगी जीने के लिए कनाडा से दूसरी कोई ओर जगह नहीं है। आज के समय में कनाडा को सबसे बेहतर जगह माना जाता है। इसका मुख्य कारण एक और भी है कि यहां के जीवन की गुणवत्ता शानदार होती है।

Study in abroad
Study in abroad

भारतीयों छात्रों के आने पर दो साल का प्रतिबंध

इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कनाडा ने एक बार फिर से भारतीय छात्रों को बढ़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कैनेडा के ब्रिटिश कोलंबिया (Colombia) में कई कॉलेजों में भारतीयों छात्रों के आने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

कनाडा में इस समय आवास संकट

कनाडा ने आवास संकट और संस्थागत ‘बुरे तत्वों’ से निपटने का हवाला देते हुए घोषणा की है कि नए अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा पर तत्काल दो साल की सीमा रहेगी। कनाडा के इस फैसले से वहां पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीयों पर असर पड़ने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *