Fraud Travel Agent: पंजाब का महाठग ट्रैवल एजैंट ‘घई ब्रदर्स’ ने जालंधर में फिर ठगे करोड़ों रुपए, 100 से ज्यादा लोगों के पासपोर्ट गायब

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 651 शब्द|📅 31 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Fraud Travel Agent: पंजाब का महाठग ट्रैवल एजैंट घई ब्रदर्स ने एक बार फिर से जालंधर में करोड़ों रुपए की ठगी की है। इस बार इस ठग बंधुओं ने 100 से ज्यादा लोगों को ठग लिया है। यही नहीं 100 से ज्यादा लोगों के पासपोर्ट भी गायब हैं। महाठग घई ब्रदर्स के खिलाफ जालंधर ही नहीं, पंजाब के कई जिलों में ठगी का मामला दर्ज है, लेकिन पुलिस के उच्च अधिकारियों और नेताओं के संरक्षण में ठगी का धंधा बंद नहीं हो रहा।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

महाठग घई ब्रदर्स ने जालंधर के ग्रांड माल में 500 से ज्यादा लोगों को ठगा था। तब पुलिस ने छापामार कर 500 से ज्यादा पासपोर्ट बरामद किया था। इसके बाद घई ब्रदर्स ने अरोड़ा प्राइम टावर में ठगी की दुकान खोली। यहां भी कइयों को ठगा और रफूचक्कर हो गया। इसके बाद बस स्टैंड के पास ठगी का अड्डा बनाया, यहां भी ठगी के बाद फरार हो गया।

पीपीआर मार्केट में खोला बार्डर लाइन ओवरसीज

ताजा मामला जालंधर के पीपीआर मार्केट का है। घई ब्रदर्स ने यहां बार्डर लाइन ओवरसीज के नाम से फर्जी दफ्तर खोला। इस फर्जी दफ्तर में 100 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपए ठगे गए। इसका खुलासा मंगलवार देर रात हुआ। लोग आज सुबह पीपीआर मार्केट के इस दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं।

महाठग घई ब्रदर्स ने इस बार भी ठगे करोड़ों रुपए

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में पीपीआर मार्केट के पास महाठग ट्रैवल एजेंट घई ब्रदर्स ने बार्डर लाइन ओवरसीज दफ्तर खोलकर अपने कारिंदे को बैठाया। उक्त कारिंदे के जरिए 100 से ज्यादा लोगों के पासपोर्ट और पैसे लिए गए। लोगों को कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड समेत अन्य देशों में भेजने का झांसा दिया और करोड़ों रुपए ठग लिए।

पीपीआर मार्केट में ठगी का शिकार हुए लोगों ने किया हंगामा

ठगी का शिकार हुए लोगों ने बुधवार को सुबह हंगामा किया। हंगामे के दौरान लोगों ने कहा- उक्त ट्रैवल एजेंट अपना सामान लेकर फरार होने लगा था। सूचना पर लोगों ने कारिंदे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। लेकिन मास्टर माइंड घई ब्रदर्स करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए।

पीपीआर मार्केट में हंगामा कर रहे युवकों ने बताया कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने 100 से ज्यादा लोगों से पैसे लिए और फिर ना तो उन्हें विदेश भेजा और ना ही पैसे वापस किए। पुलिस ने उन्हें जब गिरफ्तार किया तो उसके बाद से ही कोई पैसा नहीं मिला। कारिंदे के पास कोई पैसा नहीं था, क्योंकि घई ब्रदर्स सारा पैसा लेकर फरार हो गए।

आरोपी बिना लाइसेंस के चला रहा ऑफिस

बताया जा रहा है कि एजैंट बार्डर लाइन ओवरसीज के नाम से बिना लाइसेंस के ऑफिस चला रहा था जहां लोगों ने विदेश जाने के चाहत में ट्रैवल एजैंट को पैसे दे रखे थे लेकिन एजैंट करोड़ों की ठगी करके फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस ने उक्ट एजेंट को हिरासत में लेने के बाद दोबारा छोड़ दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

बड़े पुलिस अधिकारी और नेता हैं ठग के पार्टनर

आपको बता दें कि महाठग ट्रैवल एजैंट घई ब्रदर्स को पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों और नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। सूत्र बताते हैं कि घई ब्रदर्स के साथ पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी पार्टनर हैं। जिससे ठगी के दुकान पर पुलिस सिक्योरिटी गार्ड की तरह काम करती है। फिलहाल पुलिस और नेताओं के साथ मिलकर घई ब्रदर्स अब तक पंजाब के हजारों लोगों को ठग चुका है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *