डेली संवाद, नई दिल्ली। Gulab Jamun Curry: गुलाब जामुन एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। लेकिन आज हम आपको ऐसा अभिनव नुस्खा बता रहे है, जो इस लोकप्रिय मिठाई को एक स्वादिष्ट करी या सब्जी में बदल देता है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
चूंकि इस डिश में कैलोरी काफी हाई होती है, इसलिए इसे खास अवसरों, जैसे किसी त्यौहार या पार्टी के दौरान बनाया जा सकता है। इसे नान या बासमती चावल के साथ परोसा जाता है। वैसे आप चाहें तो इसे रोटी या पराठे के साथ भी खा सकते है।
कुकिंग टाइम- 50 मिनट तक
प्रिपरेशन टाइम- 10 मिनट तक
कितनों के लिए- 6 से 7 लोगों के लिए
सामग्री- गुलाब जामुन के लिए
- खोया- 1/2 कप
- पनीर- 1 कप
- कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच
- जावित्री चूर्ण- एक चुटकी
- इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- पिस्ता (कटा हुआ)- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- एक चुटकी
सामग्री- सब्जी के लिए
- तेल- 4 बड़े चम्मच
- दही- 1/2 कप
- ताजी क्रीम- 1/4 कप
- प्याज (कटा हुआ)- 1 कप
- लहसुन की कली- 8-9 नग
- हरी मिर्च- 2 नग
- अदरक- 1/2 इंच
- टमाटर (कटा हुआ)- 1 कप
- नमक- 1 बड़ा चम्मच
- तेजपत्ता- 1 नग
- दालचीनी- 1 इंच
- काली इलायची- 1 नग
- हरी इलायची- 3 नग
- लौंग- 4-5 नग
- काली मिर्च- 10-12 नग
- सौंफ-1 चम्मच
- खड़ा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 बड़ा चम्मच
- हरा धनिया (कटा हुआ)- 1 बड़ा चम्मच
- पानी- आवश्यकतानुसार
विधि- गुलाम जामुन की
खोया को चिकना होने तक गूंद लीजिए। फिर कदूकस किया हुआ पनीर डाल दीजिए। अब नमक, जीवित्री पाउडर, इलायची पाउडर और कॉर्नफ्लोर डालें। लोई के मुलायम होने तक उसे गुंदते रहें।
जब लोई एकदम मुलायम हो जाए तो इसे छोटे- छोटे भागों में बाँट लीजिए। प्रत्येक भाग में कटा हुआ पिस्ता भरें और अब सभी को गोल आकर दे दीजिए। अब तेल गर्म करके सभी को सुनहरा भूरा होने तक तल लीजिए।
विधि- सब्जी बनाने की
एक पैन में तेल गर्म के उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च, सौंफ और जीरा डालें। उन्हें फूटने दीजिए। इसके बाद इसी में कटा हुआ प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, और अदरक डालिए। प्याज के सुनहरा होने तक भून लीजिए।
अब इसमें कटे हुए टमाटर डालिए। साथ ही इसमें इक चुटकी नमक भी डालें। टमाटर को नरम होने तक पका लीजिए। मिश्रण को ठंडा होने दीजिए। मिश्रण जब अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो एक ब्लैंडर में उसका मुलायम पेस्ट बना लीजिए।
दूसरे पैन में तेल गरम करें। उसमें जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालें। फिर दही डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं।
अब इसमें टमाटर वाला पेस्ट दलीय और थोड़ा- सा पानी मिलाएं। गाढ़ा होने तक पकाएं। नमक, कसूरी मेथी और कटा हरा धनिया एड करें।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
अब ग्रेवी में तले हुए गुलाब जामुन डालिए। उन्हें 2 से 3 मिनट तक पकाएं, ताकि ग्रेवी उनमें अच्छी तरह से अब्ज़ॉर्ब हो जाएं।
अब इसके ऊपर ताजी क्रीम डाल दीजिए। उसे अच्छी तरह हिला लीजिए। बस तैयार है गुलाब जामुन की शाही सभी। इसे नान, रोटी, पराठों या फिर पुलाव के साथ खा सकते है।