Interim Budget 2024: सस्ते हो जाएंगे फोन! सरकार ने घटाई इम्पोर्ट ड्यूटी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 31 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Interim Budget 2024: 1 फरवरी 2024 को केंद्र वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी। इस बार यूनिन बजट पेश नहीं किया जाएगा। बजट पेश होने से पहले सरकार मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

इस नोटिफिकेशन के अनुसार मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले घटकों पर आयात शुल्क को 10% की छूट दी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि बजट के बाद फोन की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है।

सरकार ने यह कदम भारत से निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लिया है। 10 फीसदी की संशोधित आयात शुल्क दर मोबाइल फोन असेंबली के लिए इस्तेमाल होने वाले घटकों पर लागू होगा।

इन पर लगेगा 10 फीसदी का शुल्क

सरकार द्वारा जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार बैटरी कवर, मुख्य लेंस, बैक कवर और प्लास्टिक और मेटल से बनी मोबाइल पार्टस शामिल हैं। यह निर्णय इस महीने की शुरुआत में आई हालिया रिपोर्टों के अनुरूप है।

इस रिपोर्ट के अनुसारप सरकार मोबाइल के उन पार्ट पर आयात शुल्क कम करने पर विचार कर रहा है जो हाई-एंड मोबाइल फोन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस कटौती का असर मोबाइल फोन इंडस्ट्री पर देखने को मिलेगा। इस फैसला के बाद भारत की मोबाइल फोन इंडस्ट्री को वैश्विक बाजार में विकास मिलने की उम्मीद है।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *