Pimple Marks On Skin: सेब का सिरका पिंपल्स को हटाने बेहद कारगर, जाने किन चीज़ों से पिंपल्स हो सकते हैं Remove

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Pimple Marks On Skin: शरीर में हार्मोनल बदलाव, गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण का असर सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा पर भी होता है। त्वचा पर दाग-धब्बे, पिंपल्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

हालांकि चेहरे पर पिंपल्स तो आसान से हट जाते हैं लेकिन बाद में इनके दाग चेहरे पर पड़ जाते हैं जो बहुत ही बुरे लगते हैं। ऐसे में इन दागों को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल (Aloevera Gel)

चेहरे से पिंपल्स के दाग हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।

अब मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ समय के लिए लगा रहने दें। तय समय के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से पिंपल्स के दाग दूर होने लगेंगे। 

नारियल तेल (Coconut Oil)

नारियल के तेल का इस्तेमाल आप पिंपल्स के दाग हटाने के लिए कर सकते हैं। इस तेल का इस्तेमाल करने से मुंहासों की परेशानी आसानी से दूर होगी।

रोजाना रात में सोने से पहले आप चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। अब रातभर के लिए चेहरे को ऐसे ही रहने दें। इससे स्किन ग्लोइंग भी बनेगी और पिंपल्स के दाग भी दूर होंगे।

सेब का सिरका (Apple Vinegar)

दाग हटाने के लिए सेब का सिरका भी लाभकारी साबित हो सकता है। एक कटोरी में सेब का सिरका डालें। फिर इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिला दें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मिश्रण को मिक्स करके 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। स्किन सॉफ्ट और मुलायम बनेगी।

बेसन (Gram flour)

बेसन भी दाग दूर करने के लिए फायदेमंद रहेगा। एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए रहने दें। तय समय के बाद चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें। आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

आलू (Potato)

आलू भी पिंपल्स के दाग हटाने में मदद करेगा। छोटे से आलू को छिल लें फिर इसे कद्दूकस करें और रस निकाल लें। इस रस में आप गुलाबजल मिक्स करें।

अब रात में सोने से पहले मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल करने से पिंपल्स के दाग दूर होने लगेंगे।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *