Punjab News: कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अलग-अलग यूनियनों के साथ बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 31 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के सम्मिलन वाली कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा आज स्कूल शिक्षा विभाग से सम्बन्धित अलग-अलग यूनियनों के साथ बैठक करके उनके मसलों संबंधी विस्तार में चर्चा की गई।

यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में हुई इन बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, ओवरएज़ बेरोजग़ार यूनियन, अनएडिड स्टाफ फ्रंट, बी.एड. टैट पास बेरोजग़ार अध्यापक यूनियन और दफ़्तरी कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग तौर पर बैठक करते हुए उनकी माँगों संबंधी हमदर्दी से विचार किया गया।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

इस दौरान इन नेताओं द्वारा कैबिनेट सब-कमेटी को अपने माँग-पत्र भी सौंपे गए। ख़ुशगवार माहौल में हुई इन बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा यूनियनों की तरफ से पेश माँग-पत्रों में शामिल नुक्तों संबंधी स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पड़ाववार चर्चा की। कैबिनेट सब-कमेटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूनियनों द्वारा उठाई गईं जायज़ माँगों के समाधान के लिए उनके साथ लगातार बैठकें की जाएँ, जिससे उचित समाधान निकाले जा सकें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसी दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एन.एच.एम. एम्पलॉयज़ यूनियन के साथ भी बैठक की गई। वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यूनियन की माँगों सम्बन्धी अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई नीति का अध्ययन किया जाए।

इन बैठकों में सचिव स्कूल शिक्षा कमल किशोर यादव, सचिव वित्त गुरप्रीत कौर सपरा, विशेष सचिव-कम-डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विनय बुबलानी, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा गौरी पराशर जोशी और यूनियन नेताओं में रमन कुमार मलोट, प्रवीन शर्मा, जगमोहन सिंह, निरभय सिंह जहांगीर, गुरविन्दर सिंह गिल, जसवीर कौर, गुरविन्दर सिंह, सतनाम सिंह और सुखचैन सिंह उपस्थित थे।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *