UP News: 300 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाले IPS अफसर प्रशांत कुमार बने यूपी के नए DGP

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 31 Jan 2024

डेली संवाद, लखनऊ (सूर्य प्रताप सिंह)। UP News, Uttar Pradesh Acting DGP Officer Prashant Kumar: उत्तर प्रदेश में गैंगस्टरों, बदमाशों और चंबल के डकैतों के लिए काल बने और 300 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाले IPS अफसर प्रशांत कुमार (IPS Prashant Kumar) उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी (DGP) बनाए गए हैं। फिलहाल प्रशांत कुमार कार्यवाहक DGP रहेंगे। वे 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

उत्तर प्रदेश के DGP विजय कुमार का कार्यकाल आज यानी 31 जनवरी को खत्म हो गया। इसके बाद योगी सरकार ने DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को सूबे का कार्यवाहक डीजीपी बना दिया। प्रशांत कुमार ने बुधवार को यूपी पुलिस के नए मुखिया का पद संभाल लिया।

CM योगी के भरोसेमंद अफसरों में शामिल प्रशांत

प्रशांत कुमार की गिनती सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में होती है। प्रशांत कुमार का कार्यकाल 16 महीने का यानी मई, 2025 तक है। प्रशांत कुमार यूपी पुलिस के चौथे कार्यवाहक DGP हैं। इस बार भी यूपी पुलिस को स्थायी DGP नहीं मिला है।

UP News: 300 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाले IPS अफसर प्रशांत कुमार बने यूपी के नए DGP
उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी प्रशांत कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलदस्ता भेंट करते हुए

IPS की सीनियारिटी लिस्ट में प्रशांत कुमार 19वें नंबर पर हैं। यानी प्रदेश में 18 IPS उनसे सीनियर बैच के हैं। कार्यवाहक DGP की रेस में आंनद कुमार, पीवी रामा शास्त्री का भी नाम था। मगर, प्रशांत कुमार सबसे आगे निकल गए।

अब तक 300 से ज्यादा एनकाउंटर

प्रशांत कुमार अब तक 300 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। लखीमपुर हिंसा, कानपुर दंगा हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर में उमड़ी भीड़, सभी मोर्चों पर प्रशांत कुमार को भेजा गया। यही नहीं, उन्होंने यूपी में संजीव जीवा, कग्गा, मुकीम काला, सुशील मूंछ, अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, विक्की त्यागी, साबिर गैंग के आतंक का भी खात्मा किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सीवान में हुआ था। IPS अफसर बनने से पहले प्रशांत कुमार ने MSc, MPhil और MBA भी किया था। बतौर IPS प्रशांत कुमार का जब चयन हुआ था, तो उन्हें तमिलनाडु कैडर मिला था। हालांकि, 1994 में यूपी कैडर की IAS डिंपल वर्मा से उन्होंने शादी की। इसके बाद प्रशांत कुमार ने यूपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *