डेली संवाद, जालंधर/टोरंटो। Canada-India News: कनाडा में आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे की मौत हो गई। पंजाब के टांडा से आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव राजा सुखविंदर सिंह कोटला के नौजवान बेटे महाराजा अमृतपाल सिंह, जो कनाडा में पढ़ाई करने गए थे, की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय अमृतपाल कनाडा के मॉन्ट्रियल में रहते थे। कनाडा में रहने वाले राजा सुखविंदर सिंह कोटला के रिश्तेदार चरणजीत सिंह ने यह खबर पंजाब में परिवार के सदस्यों को फोन पर दी। जिसके बाद जवान बेटे की मौत से परिवार समेत पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
कनाडा में अमृतपाल सिंह की मौत
पढ़ाई के दौरान पायलट का प्रशिक्षण ले रहे अमृतपाल सिंह की मौत की खबर सुनकर विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा, विधायक दसुआ कर्मवीर सिंह घुम्मन, ब्लॉक अध्यक्ष केशव सैनी, सिटी अध्यक्ष नामदार जगजीवन जग्गी समेत अन्य लोगों ने राजा सुखविंदर सिंह के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस मौके पर परिजनों ने भारत सरकार से दिवंगत महाराजा अमृतपाल सिंह को भारत लाने की गुहार लगाई है। दुख की इस घड़ी में परिजनों का विलाप देखा नहीं जा रहा था। परिवार का इकलौता बेटा अमृतपाल सिंह कनाडा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी में कोर्स करने के बाद पायलट की ट्रेनिंग के लिए तैयारी कर रहा था।
CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..









