डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ही हत्या हुई है, या फिर अफसर ने आत्महत्या की है? पुलिस टीम कई एंगल से जांच कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि डीएसपी को सिर में गोली मारी गई है, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि नाक से खून आने के कारण इसे आत्म हत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है। मौके से गोलियों के खोखे भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास से डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिला था। इसी डीएसपी ने 16 दिसंबर की रात को मकसूदां के गांव मंड में ग्रामीणों पर गोलियां भी चलाई थी। तब गांव वालों के साथ उनका राजीनामा हो गया था। मूल रूप से कपूरथला के गांव खोजेवाल के रहने वाले दलबीर सिंह जालंधर में पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में तैनात थे।

दो चले हुए खोल बरामद किए गए
देर शाम तक करीब पांच टीमों द्वारा क्राइम सीन की जांच की गई तो वहां से दो चले हुए खोल बरामद किए गए। खोल जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। वहीं, केस में कुछ पहलू आत्महत्या की ओर भी इशारा कर रहे हैं। क्योंकि डीएसपी के नाक से भी खून निकल रहा था।
डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नए साल वाली रात डीएसपी दलबीर सिंह अपने 3 जानकारों के साथ घर से निकले थे। देर रात डीएसपी दलबीर सिंह को उसके दोस्तों ने बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था। जिसके बाद से उनका कोई अतापता नहीं था।
बस स्टैंड के पास से सीसीटीवी कब्जे में लिए
पुलिस ने बस स्टैंड के पास से कुछ सीसीटीवी अपने कब्जे में लिए हैं। डीएसपी घर से निकलने के दौरान अपना सरकारी पिस्टल साथ लेकर गए थे। मगर जब शव मिला तो पिस्टल उनके पास नहीं था। डीएसपी के दोस्त रंजीत ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जहां से शव मिला वहां इतनी रात को वह इस रास्ते पर क्यों जाएंगे, वो रास्ता उनके घर की ओर जाता ही नहीं था।

शव बल्टन पार्क वाली रोड से बरामद किया
इसके साथ ही साथ डीएसपी अपना गनमैन भी घर पर ही छोड़ कर आए थे। दोस्त डीएसपी को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ लाए थे। उनका शव बल्टन पार्क वाली रोड से बरामद किया गया। जिसके चलते पुलिस मामले में हत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि केस में कई पहलू सामने आए हैं। जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पुलिस के मुताबिक डीएसपी दलबीर सिंह के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट थी। जिससे काफी खून बह गया था। डीएसपी के दोस्त रंजीत सिंह ने बताया कि सुबह उन्हें शव मिलने के बारे में पता चला था। उनके सिर और मुंह पर चोट के निशान हैं।
CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..









