डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक निजी कंपनी की बस को रोककर लूट की गई है। लुटेरों की संख्या करीब एक दर्जन बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
जानकारी के मुताबिक करतार बस सर्विस की एक बस में लूटपाट हुई है। करतार बस मोगा से आ रही थी, जिसे लांबड़ा के पास रुकवा कर लूट लिया गया। लुटेरे 5 बाईक से आए थे, जिन पर 10 से 12 लोग थे।
तेजधार हथियार दिखा कर पूरी बस को लूट लिया
बाईक सवार लुटेरों ने बस रुकवाई और तेजधार हथियार दिखा कर पूरी बस को लूट लिया। बस में बेठी सवारियों से एक-एक कर के सभी कैश और अन्य सामान लुटेरों ने लूट लिए।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
यही नहीं, बस में कुछ सवारियों से मारपीट भी की गई है। लुटेरों ने उन्हें तेजधार हथियार से मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने बस रुकवा कर पहले बस कंडक्टर फिर बस चालक पर हमला किया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।
CM भगवंत मान ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, देखें LIVE …..









