डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बस्ती बावा खेल नहर के पास एक पुलिस अधिकारी का का शव मिला है। शव उसी डीएसपी की है, जिसने कुछ दिन पहले ठेकेदार के ऊपर फायरिंग की थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पुलिस को शव के पास से एक आईडी कार्ड बरामद हुआ है। मृतक की पहचान दलबीर सिंह देओल के रूप में हुई है। दलबीर संगरूर के गांव लद्धा कोठी का रहने वाला था। पीएपी ट्रेनिंग सेंटर में दलबीर की तैनाती थी। बता दें कि डीएसपी देओल द्वारा गांव मंड के पास फायरिंग भी की गई थी। जब गांव वालों के साथ उनका राजीनामा हो गया था।

पर्स फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
पुलिस ने क्राइम सीन से मिला पर्स फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। रात के वक्त डीएसपी दलबीर सिंह पैदल ही कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनका सिर किसी चीज से टकराया। जिसमें उनकी मौत हो गई।
ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि एरिया के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे पता किया जा रहा है कि ये हादसा कैसे हुआ। अगर ये हादसा नहीं है तो सिर पर जख्म कैसे आया। फिलहाल मामले की विभिन्न एंगलों पर जांच जारी है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
सुबह राहगीरों द्वारा मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद जांच के लिए थाना-2 की पुलिस क्राइम सीन पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। क्राइम सीन से मिले पर्स से उनकी पहचान हुई। मामले की जानकारी उनके परिवार को दी गई है।

गांव मंड में चलाई थी गोलियां
आपको बता दें कि डीएसपी दलबीर सिंह देओल ने गांव मंड में फायरिंग भी की थी। हालांकि उसमें किसी को गोली नहीं लगी। एक दिन पुलिस ने केस में राजीनामा करवा दिया था। गांव वालों ने आरोप लगाया था कि वारदात के वक्त डीएसपी नशे में थे।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
विवाद के दौरान डीएसपी देओल ने दो गोलियां चलाई थी। जिसके बाद गांव वालों ने देओल को बुरी तरह से पीट दिया था। जिसके कुछ फोटो वीडियो भी सामने आए थे। तब पुलिस ने दलबीर सिंह को हिरासत में भी लिया था। मगर राजीनामा होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।
पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में जबरदस्त मारपीट, देखें









