Weather Today: पंजाब में 80 जगहों पर घना धुंध, कड़ाके की ठंड, आज से स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: नए साल का आगाज घने कोहरे और धुंध से हुआ है। पंजाब के कई जिलों और शहरों में घना धुंध छाया हुआ है। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से नए साल का आगमन हुआ है। पंजाब में 80 जगहों पर लोग घने कोहरे और शीत लहर का का सामना कर रहे हैं। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के 80 जगहों पर घना धुंध है। इन इलाकों में डेरा बाबा नानक से लेकर पंजाब का प्रवेश द्वार डेराबस्सी तक शामिल है। सभी जगह तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

स्कूल और आंगनवाडी केंद्र 10 बजे खुलेंगे

घने कोहरे और धुंध को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में स्कूल औल आंगनवाड़ी केंद्रों के खुलने और बंद होने का समय भी बदल दिया है। अब स्कूल और आंगनवाडी केंद्र सुबह दस बजे खुलेंगे। आंगनवाडी केंद्रों पर यह आदेश 14 जनवरी तक लागू रहेंगे।

कई शहरों में लगातार गिर रहा है तापमान

पंजाब के सभी इलाकों में गत कुछ समय से तापमान लगातार गिर रहा है। सभी जिलों में के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरे राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 14.3 डिग्री रहा है। जबकि अन्य सभी स्थानों पर तापमान गिरा है। इस वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।

अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा रहेगा

मौसम विभाग के माहिरों के मुताबिक चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र चल रहा है। ऐसे में आज और मंगलवार को पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 31 स्थानों पर कोहरा और उसके बाद अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा रहेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इन स्थानों में पंजाब की अधिकतर तहसीलों के अधीन आने वालते एरिया में लोग दिक्कत उठाएंगे। गत दिवस की तुलना में अधिकतम तापमान में 1‌.5 डिग्री की गिरावट आई है। जो कि सामान्य तापमान से 6.7 डिग्री कम रहा हे।

पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में जबरदस्त मारपीट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *