Punjab News: पंजाब के कई शहरों में पैट्रोल पंप होने लगे ड्राई, पंपों पर लगी भीड़, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के कारण जनजीवन पर असर दिखने लगा है। पंजाब के 4100 पंपों में से 30% पंप कल रात ही खाली हो चुके थे। वहीं कई पेट्रोल पंपों पर मात्र एक दिन का तेल बचा है, जो आज शाम तक बिक जाएगा।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

दोआबा पेट्रोल पंप मालिक व पंजाब पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने कहा कि अगर हड़ताल नहीं खुली तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं। वहीं जालंधर में 90 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है। जिन पंपों पर तेल बचा है, वहां पर लोगों की भीड़ लगी है।

पैट्रोल पंप पर 90 फीसदी तेल खत्म

पेट्रोल पंप एसोसिएशन बरनाला के उपप्रधान विकास बंसल उर्फ बंटी के मुताबिक बरनाला में 60 पेट्रोल पंप हैं। ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर सोमवार रात ही पेट्रोल खत्म हो गया था। उन्होंने बताया स्थिति आगे और भी गंभीर होने के आसार है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब में पैट्रोल की किल्लत, पंपों पर लगी भारी भीड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *