GST Collection: पंजाब में GST कलैक्शन को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। GST Collection: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले चालू वित्तीय वर्ष के दौरान दिसंबर तक वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी) से राजस्व में शुद्ध 16.52 प्रतिशत की वृद्धि दर और आबकारी से राजस्व में 10.4 प्रतिशत वृद्धि हासिल की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसंबर तक शुद्ध जी.एस.टी. 15523.74 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 की इसी समय सीमा के दौरान 13322.59 करोड़ रुपए था। उन्होंने कहा कि इस तरह इस वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक जी.एस.टी प्राप्त करने में 2201.15 करोड़ रुपए की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसंबर तक आबकारी से राजस्व 6050.7 करोड़ रुपए था, जब कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान यह बढक़र 6679.84 करोड़ रुपए हो गया। उन्होंने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वर्ष के आबकारी से प्राप्त राजस्व में 629.14 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *