Jalandhar News: जालंधर के बिल्डर्स ने 5 लाख रुपए में खरीद लिया ‘बिल्डिंग ब्रांच’, अवैध रूप से बना दी 3 मंजिला होटल, विजीलैंस से शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Nanak-Dhaba-Jalandhar1
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों की मेहरबानी से अवैध रूप से तीन मंजिला होटल तैयार हो गया है। ये होटल किसी और ने नहीं बल्कि एक बिल्डर्स ने पटेल चौक के पास तैयार किया है। सूत्र बताते हैं कि इसमें निगम के एक बड़े अधिकारी के नाम पर कुछ अफसरों ने करीब 5 लाख रुपए की वसूली भी की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने जिन दुकानों को सील किया था, उससे अब मोटी फीस लेकर तीन मंजिला होटल और ढाबा खुलवा दिया गया है। हालांकि इसकी एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने शिकायत भी की थी, लेकिन अब उसे भी दबाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

साईंदास स्कूल की दीवार से सटाकर अवैध होटल

जालंधर मेंं पटेल चौक के पास साईंदास स्कूल की दीवार से सटाकर अवैध रूप से तीन मंजिला होटल और ढाबा बना दिया गया। जब अवैध निर्माण हो रहा था, तब एटीपी रहे सुखदेव वशिष्ठ ने बड़ी कार्रवाई की थी। एटीपी रहे सुखदेव वशिष्ठ ने नानक ढाबे के इस निर्माण को सील कर दिया था।

पहले निगम ने इसे सील किया था

पटेल चौक पर पुरानी दुकानों को तोड़कर नए सिरे से तीन मंजिला इमारत बनाई गई है। इसमें एक पार्ट में होटल खोला गया है, जबकि दूसरे पार्ट में मक्खन ढाबा नाम से ढाबा खोला गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इसका जब निर्माण शुरू हुआ था, तब इसे निगम ने इसे सील कर दिया था।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

बिना नक्शे और सीएलयू के तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनाकर बिल्डर्स ने नगर निगम को लाखों रुपए का चूना लगाया है। इसकी शिकायत रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने विजीलैंस से की है। विजीलैंस में दी गई शिकायत के मुताबिक नगर निगम के कुछ अधिकारियों ने पांच लाख रुपए लेकर अवैध रूप से इमारत बनवाई है।

एटीपी और ढाबा मालिक से पूछताछ

रविंदर पाल सिंह चड्ढा की शिकायत पर एटीपी और बिल्डिंग मालिक को विजीलैंस ने तलब कर पूछताछ की है। बावजूद इसके मौके पर आज जब डेली संवाद की टीम पहुंची तो वहां अभी भी कंस्ट्रक्शन जारी है। जिसे लेकर अब नए निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल से शिकायत की गई है। निगम कमिश्नर से की गई शिकायत में कहा गया है कि अवैध रूप से कामर्शियल इमारत बनाई गई है।

MTP बोले- कार्रवाई होगी

उधर, बिल्डर्स ने कहा कि नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं है। वह पुरानी दुकान है, उसमें ढाबा और होटल खोला है। वहीं, एमटीपी विजय कुमार ने कहा है कि इमारत का नक्शा पास नहीं है, तो निर्माण नहीं हो सकता है। बिल्डिंग पर कार्ऱवाई करवाई जाएगी।

पैट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लगी भारी भीड़

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *