Jalandhar News: जालंधर में 21 सड़कों पर व्हीकल्स की नो इंट्री, 4 सड़कें वन-वे, शहर के 17 इलाके नो टॉलरेंस जोन घोषित

Daily Samvad
3 Min Read
Swapan-Sharma-IPS
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आज से सेफ सिटी प्रोजैक्ट का पहला चरण शुरू हो गया है। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगी। शहर की 21 सड़कों पर गाड़ियों की नो इंट्री होगी, इन सड़कों पर केवल पैदल ही लोग चल सकेंगे। साथ ही 4 सड़कों को वन वे कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पिछले 24 दिनों से लगातार कार्रवाई करवा रहे हैं। जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। अब बुधवार यानि आज से नए नियम लागू हो रहे हैे। सेफ सिटी प्रोजैक्ट के पहले चरण में पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

सिटी में 17 नो टॉलरेंस जोन घोषित

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट सिर्फ लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण की पुलिस ने आज से शुरू कर दिया है। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध, वाहन यातायात और पैदल चलने वालों लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। पेटी क्राइम को रोकने के लिए सिटी में 17 नो टॉलरेंस जोन घोषित किए गए हैं।

21 सड़कों पर पैदल, 4 सड़कों को बनाया गया वन-वे

जानकारी के अनुसार पुलिस ने शहर की 21 सड़कों को सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए ही रखा है। वहीं, 4 सड़कों को वन-वे कर दिया गया है। साथ ही ट्रैफिक-पीसीआर विंग में करीब 250 से ज्यादा मुलाजिमों को बढ़ा दिया गया है।

इससे ट्रैफिक पुलिस की मैन पावर में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही साथ शहर इस योजना के तहत शहर के 44 ट्रैफिक पॉइंट ऐसा पहचाने गए हैं, जहां सबसे ज्यादा समस्या थी। वहां पर भी पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

सेफ सिटी प्रोजेक्ट का ये सिर्फ पहला चरण

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि सेफ सिटी प्रोजेक्ट का ये सिर्फ पहला चरण था। जिसके तहत पिछले 24 दिनों में कार्रवाई की गई है। अब इसका दूसरे चरण पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। सेफ सिटी प्रोजेक्ट में कुल 5 चरण होंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस अभियान में सड़क किनारे अनधिकृत स्टालों, अतिक्रमण और सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग को हटाना शामिल है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। शहर के लोगों की सुरक्षा को लेकर किसी भी विभाग से मदद लेनी पड़े, पुलिस मदद लेगी और कार्रवाई करेगी।

70 साल पुरानी चारपाई, एक साथ सो सकते हैं 50 लोग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *