Loot News: कैश से भरा SBI का ATM उखाड़ ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आगरा। Loot News: इस समय की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आ रही है। खबर है कि आगरा में चोर द्वारा लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लूटेरों ने SBI एटीएम को उखाड़कर अपने साथ ले गए है। बताया जा रहा है कि पहले तो चोरों ने एटीएम को तोड़कर उसको लूटने की कोशिश की लेकिन जब उसको तोड़ा नहीं गया तो उसको उखाड़कर पिकअप में लाद ले गए।

बॉक्स में करीब 30 लाख रुपए का कैश मौजूद था

बताया जा रहा है कि उस एटीएम के कैश बॉक्स में करीब 30 लाख रुपए का कैश मौजूद था जिसे चोर उड़ा ले गए है। इस लूट की घटना एटीएम में लगे CCTV में कैद हो गई है जिसमे 5 बदमाश लूट करते हुए दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मिली जानकारी के मुताबिक चोर कैश बाक्स को पिकअप में लादकर राजस्थान बॉर्डर की तरफ भागे है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही राजस्थान बॉर्डर के एरिया को सील कर दिया गया है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *