Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने सिटी एंक्लेव की समस्याएं सुनकर मौके पर अफसरों को बुलाया, कहा- इसका हल करो

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने दकोहा में पड़ते सिटी इंक्लेव के लोगों से मीटिंग की। मीटिंग में सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को सीवरज की समस्या से अवगत करवाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सिटी इंक्लेव के इलाका निवासियों ने विधायक रमन अरोड़ा को बताया कि सीवरज की समस्या से हमारा बुरा हाल हो गया है, सीवरज का गन्दा पानी सड़को पर आ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।

विधायक रमन अरोड़ा ने तुरन्त ना कोई देरी किए बिना नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलवा कर
सीवरज की समस्या का हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके में जो भी समस्या है, उसको सही करवाना मेरी प्राथमिकता है।

दकोहा के सिटी एंक्लेव के लोगों की समस्याएं सुनते विधायक रमन अरोड़ा

सभी समस्याओं का करें निस्तारण

इस दौरान नगर निगम अधिकारियों ने विधायक रमन अरोड़ा से कहा कि यह समस्या कई महीनों पुरानी है, इसको करने में कुछ समय भी लग सकता है।

नगर निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिलाते कहा कि सीवरज की समस्या का टेंम्परेरी तौर पर कुछ ही दिनों के अंदर हल कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इस मौके पर आप वॉलिंटियर गौरव अरोड़ा, अमरदीप संदल (कीनू), बलबीर सिंह (बिट्टू), भूपिंदर सिंह भाटिया (हनी), शमशेर सिंह (खैहरा) एवं सिटी इंक्लेव के इलाका निवासी भी उपस्थित रहे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कैसा होगा अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *