Punjab News: आंतकी रिंदा का मुख्य संचालक और कुख्यात गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस की एंटी-टेररिस्ट-गैंगस्टर फोर्स (AGTF) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात गैंगस्टर को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के मुताबिक AGTF ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा और अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह हैप्पी के मुख्य संचालक कैलाश खिचन को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

डी.जी.पी. ने ट्वीट करते कहा कि , “कैलाश खिचन पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और अमरीका के हरप्रीत सिंह हैप्पी का मुख्य संचालक है। गिरफ्तार आरोपी से एक चाइनीज पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये गैंगस्टर कैलाश पंजाब के साथ-साथ राजस्थान में भी एक्टिव था”

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस पर कई रंगदारी, NDPS और आर्म्स एक्ट में मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल AGTF गैंगस्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि उसके आगे व पीछे के महत्वपूर्ण लिंक्स के बारे में जानकारियां मिल सकें।

इसके साथ ही गैंगस्टर कैलाश के खालिस्तानी आतंकियों से भी लिंक सामने आ रहे हैं। रिंदा और हैप्पी पासिया के इशारों पर कैलाश खिचन आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकियों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *