Punjab News: बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 युवकों की मौके पर मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: इस समय की दुखद खबर पंजाब के तरनतारन से सामने आ रही है। खबर है कि दरबार साहिब माथा टेक कर लौट रहे 4 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा स्विफ्ट कार के खड़े ट्रेलर में टकराने से हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर में माथा टेकने के बाद गुरु हरसाईं लौट रहे स्विफ्ट कार हरिके पतन में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से टकरा गई।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इस कार में 5 लोग सवार थे जो गुरु हरसहाय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस भयानक हादसे के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान रोबिनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, करनजीत सिंह पुत्र जलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और राजवीर सिंह पुत्र रविंदर पाल सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं कारचालक बलविंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गुरु हरसाय की हालत गंभीर है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच करना शुरू कर दी गई है।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *