Ram Mandir: जाने राम मंद‍िर में कितना आ रहा है रोजाना दान, आंकड़े सुन हैरान रह जाएंगे आप

Daily Samvad
2 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अयोध्या। Ram Mandir: श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। भक्त भगवान की पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं और दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। फिलहाल भगवान रामलला की दानपेटी में प्रतिदिन तीन से चार लाख रुपये का दान आ रहा है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

अगर पूरे महीने की बात करें तो यह रकम 1.5 से 2 करोड़ रुपये है। अभी तक किसी भी ऑनलाइन दान की गिनती नहीं की गई है। 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पर लाखों भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। वे यहां भगवान श्री राम की पूजा करेंगे और अपनी इच्छानुसार श्री राम मंदिर के लिए दान भी देंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

फिलहाल यहां अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। जब रामलला अपने विशाल मंदिर में विराजमान होंगे तो पता नहीं प्रतिदिन कितना दान आएगा। हालांकि, यह तय है कि मंदिर निर्माण के बाद भक्तों के दान और चढ़ावे की संख्या चार गुना बढ़ जाएगी।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *