Jalandhar News: जालंधर में बड़ी कार्रवाई, 20 दुकानें और कामर्शियल इमारतें सील, कई अवैध निर्माण का काम रुकवाया

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल के निर्देश पर 20 दुकानों और कामर्शियल इमारतों को सील कर दिया गया, जबकि कई अवैध निर्माण के काम रोक दिए गए।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल के निर्देश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने ये कार्रवाई शनिवार तड़के करीब 5 बजे की। नगर निगम की टीम ने ईश्वरपुरी कालोनी में अवैध रूप से बने गुप्ता वैल्डिंग एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के गैराज को सील कर दिया।

जालंधर में अवैध दुकानों को सील करते निगम के कर्मचारी

खुरला किंगरा में 4 दुकानें सील

इसके बाद नगर निगम की टीम ने खुरला किंगरा में साईं मंदिर के पास अवैध रूप से बनाई गई 4 दुकानों को दूसरी बार सील किया। इन चार दुकानों को एक साल पहले भी निगम ने सील किया था। तब दुकान मालिक ने एफिडेवट दिया था कि इसे रेजीडेंशियल में कन्वर्ट कर लेंगे, लेकिन दुकानों को रेजीडेंशियल में नहीं बदला गया, जिससे इन दुकानों को फिर से सील कर दिया गया।

जालंधर में अवैध दुकानों को सील करते निगम के कर्मचारी

बैंक एंक्लेव में 11 दुकानें सील

नगर निगम की टीम ने बैंक एंक्लेव में कार्रवाई की। निगम टीम ने बैंक एंक्लेव में 11 दुकानों को सील किया गया। इसमें बैंक एंक्लेव के अंदर बनी 3 दुकानें शामिल हैं। जबकि 8 दुकानों को बैंक एंक्लेव के बाहर थी। इसके साथ ही मैनब्रो चौक के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे कामर्शियल निर्माण को भी को सील कर दिया गया।

जालंधर में अवैध दुकानों को सील करते निगम के कर्मचारी

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की अगुवाई में निगम टीम ने भाई भाणो जी नगर में एक दुकान को सील किया गया। जबकि गोल मार्केट में दो अवैध दुकानों को सील किया गया है। आज एक दर्जन से ज्यादा अवैध दुकानों को सील किया। इसमें वे दुकानें भी शामिल हैं, जो पहले भी सील की गई थी।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *