Punjab News: मंत्री बलकार सिंह ने सिटी ब्यूटी मुकाबले के विजेताओं को किया सम्मानित

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब म्युनिसिपल भवन, सैक्टर-35, चंडीगढ़ में हुए राज्य स्तरीय समारोह के दौरान विजेताओं को ट्रॉफियाँ और सर्टिफिकेट बाँटे।

उन्होंने मुकाबले में हुई ऐंट्रियों की गुणवत्ता पर संतुष्टी अभिव्यक्त की और ऐलान किया कि सुंदर, नवीन और सार्वजनिक स्थानों को ख़ूबसूरत बनाने के लिए राज्य भर के शहरों और वॉर्डों द्वारा किए गए बदलाव के प्रयासों को प्रोत्साहित करने और मान्यता देने के लिए ओर पहलें की जाएंगी।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के आवास निर्माण एवं शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय द्वारा सिटी ब्यूटी मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग शहरों के नगर निगमों और कौंसिलों ने भाग लिया। राज्य में शहरी स्थानीय संस्थाओं से कुल 46 ऐंट्रियों ने मुकाबले के लिए क्वालीफायी किया।

वार्डों और सार्वजनिक स्थानों का निर्णय करने मुकाबला पाँच बिन्दुओं पर केंद्रित था, जिसमें: सम्पर्क, सुविधाएं, गतिविधियां, सुंदरता, और वातावरण शामिल थे। सुंदरता का सबसे अधिक 50 प्रतिशत योगदान था। बलकार सिंह ने आगे बताया कि टाऊन प्लानर्स, हेरिटेज, एनवायरमैंट और फ़ाईन आर्टस के माहिरों की एक ज्यूरी द्वारा पूरी तरह मूल्यांकन करने के बाद, अलग-अलग श्रेणियों में चोटी की पाँच ऐंट्रियों का चयन किया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

विजेताओं में वॉटरफ्रंट श्रेणी के लिए अमृतसर में यूडीबीसी केनाल वॉटरफ्रंट प्रोजैक्ट, पार्क श्रेणी के लिए गोल बाग़ अमृत प्रोजैक्ट, वार्ड श्रेणी के लिए लुधियाना के सराभा नगर वार्ड, व्यापारिक स्पेस श्रेणी के लिए एसएएस नगर में फेज- 3बी2 मार्केट, और हेरिटेज श्रेणी के अंतर्गत अमृतसर में गोल्डन टैंपल के नज़दीक वाल्ड सिटी प्रोजैक्ट का पुनर विकास शामिल है।

मंत्री बलकार सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के सिटी ब्यूटी प्रत्योगिता में भाग लेने के लिए भारत सरकार के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय को इन पाँच विजेता ऐंट्रियों की सिफ़ारिश की। यह स्वाभाविक तौर पर उन्नत और टिकाऊ शहरी वातावरण को प्रोत्साहित करने के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *