Jalandhar News: जालंधर में एनकाउंटर, ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर को लगी गोली

Daily Samvad
3 Min Read
Encounter
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में अभी अभी अनकाउंटर हुआ है। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसमें कई राउंड गोलियां चली हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जानकारी के मुताबित जालंधर के थाना भार्गव कैंप के तहत आते नाखा वाला बाग के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसमें दो गैंगस्टरों को गोली लगी है।

Jalandhar Encounter
Jalandhar Encounter

नाखा वाले बाग के पास हुआ एनकाउंटर

पंजाब के जालंधर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ है। जिसमें 2 बदमाशों को गोली लगी है, जबकि पगड़ी पर गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की जान बच गई। यह गैंगस्टर कई केसों में भगौड़े थे।

Jalandhar Encounter
Jalandhar Encounter

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि एनकाउंटर नाखा वाले बाग से सटी गुलमोहर कॉलोनी के अंदर हुआ है। ये एरिया थाना भार्गव कैंप के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि हमारा मुलाजिम सुरक्षित है।

एक कार में गैंगस्टर के होने की खबर मिली

पुलिस के मुताबिक एक कार में गैंगस्टर के होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार को रोका तो क्रास फायरिंग शुरू हो गई है। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली है।

Jalandhar Encounter

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

पुलिस ने कहा है कि दोनों गैंगस्टरों को काबू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ। नितिन और जसबीर सिंह उर्फ लक्की मर्डर सहित कई केसों में वांछित थे। इन्होंने जालंधर में दो लोगों की टारगेट किलिंग करनी थी।

Jalandhar Encounter
Jalandhar Encounter

सरगना मोनू यूएसए से देता था आदेश

जिसके चलते आरोपी जालंधर में घूम रहे थे। आरोपी दोनों लोगों की रेकी कर चुके थे। सरगना मोनू यूएसए से इनको आदेश और पैसे दे रहा था। ये वही मोनू है, जिसका सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नाम सामने आया था

जालंधर में एनकाउंटर, मौके से देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *