Punjab News: पंजाब में पानी की टंकी पर चढ़े कच्चे अध्यापक, सीएम से मुलाकात की मांग पर अड़े

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जिला लुधियाना में कच्चे अध्यापकों के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के जवाहर नगर में कच्चे अध्यापक पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर पंजाब सरकार से पक्का करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और उन्हें समझाया जा रहा है। अध्यापकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले भी पंजाब सरकार से पक्का करने की मांग की थी लेकिन अभी तक उनकी मांग नहीं मानी गई है जिसके कारण वह काम सैलरी पर काम करने के लिए मजबूर है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारी अध्यापक मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वह टंकी से ऊपर से नहीं उतरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अन्य अध्यापक भी जगह पर पहुंच रहे हैं।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *