Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के सुपरिटैंडेंट विनोद फकीरा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद जालंधर। Jalandhar News: गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर आज जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर शहर में अपने अपने फील्ड में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नगर निगम जालंधर के सुपरिटैंडेंट विनोद फकीरा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। दिव्याग विनोद फकीरा पेशे से सरकारी अधिकारी हैं, लेकिन उन्हें लेखन काम में भी दिलचस्पी है।

विनोद फकीरा बेहतरीन लेखक और रचनाकार भी हैं

विनोद फकीरा को सम्मानित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि विनोद फकीरा अपने काम के साथ साथ लेखन और अन्य सामाजिक कायों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उनके उत्कृट काम को लेकर सरकार ने उन्हें सम्मान से नवाजा है।

जालंधर नगर निगम के सुपरिटैंडेंट विनोद फकीरा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आपको बता दें कि विनोद फकीरा मौजूदा समय में जालंधर नगर निगम में सुपरिटैंडेंट हैं। वे ज्वाइंट कमिश्नर के पीए के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी कई किताबें आ चुकी हैं, जिनमें उनकी उम्दा रचनाएं शामिल हैं। इस मौके पर जालंधर के डीसी विशेष सारंगल, सांसद सुशील रिंकू समेत अन्य कई नेता मौजूद थे।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *