Republic Day: देश भक्ति के रंग में रंगा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन का (आर. ई. सी.) कैंपस

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Republic Day: आज 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन के (आर.ई.सी) कैंपस में ग्रुप के समूह कॉलेजों द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

जिसका नेतृत्व समूह कॉलेज एम. डी. मनहर अरोड़ा की देख रेख में हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा थे जिनका स्वागत ग्रुप एम. डी. एवं समूह स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

समागम की शुरूआत मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगे झंडे को लेहरा कर, और छात्रों एवं स्मूह स्टॉफ मेंबर्स द्धारा राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को सलामी देकर की गई। सभी कालेजों के एन.सी.सी कैडेट्स एवं समूह छात्रों ने परेड कर तिरंगे झंडे को सलामी दी।

यहीं नहीं समूह कॉलेजों ने अपने विभाग की खासियत और हासिल किए हुए पदों की झाकियां भी पेश करी, ओर खास बात ये थी कि हर झांकी के पिछे एक देश प्रेम का संदेश भी शामिल था जैसे ‘अमन और शांति’, ‘गोडेस टू ओपन आई’, ‘अनेकता में एकता ही हमारी शान’, ‘गो वेगन’, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’, ‘नरसिंग’ आदि की झांकियां पेश की गईं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यहीं नहीं इस समारोह में कॉलेज के छात्रों के देश भक्ति की प्रस्तुतियां पेश की जिसमें देश भक्ति के गीतों पर नृत्य, लोक नृत्य गिद्दा, भांगड़ा आदि शामिल था। अंत में ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों एवं स्टॉफ मेंबर्स को बधाई देते हुए कहा कि हमें ऐसे ही मिलझूल कर देश भक्ति के त्योहार मनाने चाहिए।

नशे के विरूद्ध उठानी चाहिए आवाज

इसके साथ ही भारत देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार एवं नशे के विरूद्ध आवाज उठानी चाहिए और कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व वाली बात है की आज हिंदुस्तान सबसे ज्यादा अवसर प्रदान देश बन चुका है और विदेश जाने की बजाए हमें अपनी मात्र भूमि से जुड़े रह कर अपने काम को इमानदारी से करना चाहिए, ताकि हम अपना काम अच्छे से करेगे तभी देश में फैली हुई बुराइयों का खात्मा होगा और अंत में उन्होंने सभी को इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए सबका मुंह मीठा करवाया।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *