रांची। Hemant Soren party: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सोरेन ने बुधवार की रात साढ़े 8 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हेमंत के इस्तीफा के बाद चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
झारखंड में संवैधानिक संकट आने के बाद चंपई को विधायक दल का नेता चुना गया। आपको बता दें कि चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेहद गरीबी माने जाते हैं।
चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं
चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। वह 2005 से ही सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चंपई फिलहाल झारखंड के वर्तमान परिवहन मंत्री हैं। परिवहन के अलावा उनके पास अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग भी है।
चंपई सोरेन का जन्म झारखंड के सरायकेल सरायकेला-खरसावां जिले जिलिंगगोड़ा गांव में 1 नवंबर 1956 को हुआ था। चंपई के पिता सिमल सोरेन खेती किया करते थे। चंपई को कोल्हान क्षेत्र का टाइगर भी कहा जाता है। चंपई सोरेन की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास बताई जाती है।
मुंडा सरकार में भी रहे मंत्री
आपको बता दें कि चंपई सोरेन साल 1991 में पहली बार सरायकेला विधानसभा सीट के उपचुनाव के दौरान बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज किया था। साल 2005 से लगातार वह सरायकेला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
चंपई सोरेन अर्जुन मुंडा के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। चंपई सोरेन के अगर परिवार की बात करें तो उनके कुल 7 संतान हैं, जिसमें तीन बेटियां और चार बेटे शामिल हैं।
अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO








