डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में अवैध माइनिंग के मामले बढ़ते जा रहे है। सरकार द्वारा इसको रोकने के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के बाद भी यह रुकने का नाम नहीं ले रहे है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसी को लेकर कांग्रेस जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह द्वारा जालंधर के डीसी विशेष सारंगल को अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पत्र सौंपा है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने इसका आरोप सरकार पर लगाया है।
उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर जानकारी सांझा करते हुए कहा कि ‘मेरे विधानसभा क्षेत्र जमशेर खेड़ा में भगवंत मान के संरक्षण में चली रही अवैध माइनिंग के खिलाफ डीसी विशेष सारंगल को इसके खिलाफ FIR दर्ज करने व इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग के कारण वेई नदी और किसानों की ज़मीनों को भरी नुकसान पहुंच रहा है और अगर ऐसा ही चला रहा तो इससे आने वाले समय में और गंभीर नुकसान हो सकता है।