डेली संवाद, लुधियाना। Loot In Punjab: पंजाब में लूट और चोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। यह आए दिन बढ़ते जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आ रहा है। खबर है कि लुधियाना के जमालपुर के नजदीक लेबर कॉलोनी में ज्वेलर शॉप से लूटेरों द्वारा बंदूक की नोक पर लूट हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
बताया जा रहा है कि आज सुबह दो बाइक सवार अंगूठी देखने के बहाने दुकान पर आए जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें दो सोने की अंगूठी दिखाई। अंगूठी दिखाने के तुरंत बाद ही लूटेरों ने दुकानदार पर बंदूक तान दी जिसके बाद दुकानदार द्वारा इसका मुकाबला किया गया।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
वहीं तभी लुटेरे मौके से सोने की अंगूठी और कड़ा लेकर बाइक से फरार हो गए। मामला लुधियाना की लेबर कॉलोनी में मुना ज्वेलर का बताया जा रहा है। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO








