Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर ने मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 01 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर में प्रॉपर्टी डीलर जसवीर सिंह उर्फ काका के घर पर चार राउंड फायरिंग हुई है। मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घटना देर रात की है। पिछले कई दिनों से विदेशी नंबर से गैंगस्टर लक्की पटियाल का नाम लेकर उन्हें कॉल आ रही थी।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

बताया जा रहा है कि एक करोड़ रुपए की रंगदारी भी मांगी जा रही थी। उसने रंगदारी देने से मना कर दिया था। इसके बाद उसके घर पर यह फायरिंग हुई है। पुलिस ने जसवीर के बयान पर लक्की पटियाल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाइक सवार लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर जसवीर उर्फ काका के घर देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ उसके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करने के बाद वह मौके से फरार हो गए। वहीं, मोहाली पुलिस और मोहाली क्राइम टीम मामले की जांच में जुट गई हैं।

फायरिंग के दौरान घर के अंदर खड़ी प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। गाड़ी के अलावा दरवाजे पर तीन गोलियों के निशान हैं। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन दो युवकों की पहचान करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लक्की पटियाल गैंग दविंदर बंबीहा गैंग की कमान विदेश से संभाल रहा है। वह चंडीगढ़ के लाहौर का रहने वाला है। वह पिछले काफी समय से विदेश में बैठा हुआ है। विदेश में बैठकर वह यहां लोगों से रंगदारी और अवैध वसूली का काम करता है। पहले भी मोहाली में उस पर इस तरह के कई मामले दर्ज हैं।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *