डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान को सुबह-सुबह पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह सांसद सिमरनजीत सिंह मान को फतेहगढ़ साहिब में किला हरनाम सिंह नगर में उन्हें साथियों समेत पुलिस ने होम अरेस्ट कर लिया है। वहीं किसी को अंदर बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
उनके आवास के बाहर और आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर इलाके को छावनी बना दिया है। यहां हम आपको बता दे कि सोशल वर्कर व ब्लॉगर भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के विरोध में सांसद मान ने 1 फरवरी यानी गुरुवार से धूरी में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO








