Innocent Hearts: प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 03 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के इनोकिड्स में वर्ष 2024-25 के लिए नर्सरी में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनोकिड्स के इंचार्जों द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों की जानकारी दी।

Innocent Hearts: प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बच्चों को टेंपरेरी आई कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में डॉ. आभा अरोड़ा (पब्लिश्ड ऑथर एंड अर्ली ईयर्स एक्सपर्ट), लोहारां में श्वेता गुप्ता (एकेडिमियन एंड पेरेंटिंग कोच) तथा कपूरथला रोड में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स तथा मोटिवेशनल स्पीकर शर्मिला नाकरा ने माता-पिता के साथ ‘गुड पेरेंटिंग’ टिप्स साझा किए, जो उनके बच्चों की परवरिश के लिए मददगार साबित होंगे।

Innocent Hearts: प्री-प्राइमरी स्कूल में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

उन्होंने अभिभावकों को नई शिक्षा पद्धति से अवगत करवाया। उन्हें बच्चों के भोजन में पोषक तत्वों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की सलाह दी। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ स्कूल्स शैली बौरी ने अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी तथा बताया कि फरवरी में पहले वर्चुअली क्लासिस लगेंगी तत्पश्चात एक सप्ताह के बाद ऑफलाइन क्लासिस प्रारंभ हो जाएंगी।

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *