डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम टीम इस समय एक्शन मोड में है। आए दिन शहर में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
खबर है कि जालंधर में आज नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम द्वारा अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के अलीपुर पर बन रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है।
NRI द्वारा बनाया जा रहा फार्महाउस
नगर निगम द्वारा इस अवैध निर्माण को लेकर मालिक को नोटिस भेज काम को बंद करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह फार्म हाउस अवैध निर्माण किसी NRI द्वारा किया जा रहा है जिसके ऊपर आज नगर निगम टीम ने कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
बताया जा रहा है कि जब नगर निगम की टीम मौके पर वहां पहुंची और उन्होंने कागजात दिखाने को कहा जिसपर मालिक कागजात दिखाने में सक्षम नहीं हुआ। जिसके चलते नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर फार्महाउस के मालिक को नोटिस भेज काम को बंद करवा दिया गया।
ग्रीनलैंड में दुकानों को भेजा नोटिस
वहीं दूसरी तरह आज जालंधर की नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम द्वारा ग्रीनलैंड में भी कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा अवैध तरीके से बनाई गई 6 दुकानें जोकि डबल स्टोरी है उसको भी नोटिस भेजा गया है।