Punjab News: राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया बड़ा कदम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 03 Feb 2024

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: राज्य में पर्यटन क्षेत्र को और बढ़ावा देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चमरोड़ पत्तन में जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून गतिविधियां शुरू करने का ऐलान किया।

Punjab News: राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने आज यहाँ इन गतिविधियों का ट्रायल देखने के बाद कहा कि इस सुंदर स्थान पर पानी वाली खेलें/ मनोरंजन और स्पीड बोटींग जैसी गतिविधियां पहले ही चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस जगह पर पहले ही दो स्पीड बोटें चल रही हैं, जो यहाँ आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावना है, जिस कारण राज्य सरकार पहले ही यहाँ अलग-अलग संभावनाएं तलाश रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज यहाँ जैट सकी, मोटर पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून का ट्रायल/ प्रदर्शन किया गया है और जल्दी ही इसकी औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

Punjab News: राज्य में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया बड़ा कदम

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी वाली खेलें/ मनोरंजन गतिविधियों की बड़ी संभावना है और उनकी सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर एडवेंचर स्पोर्टस नीति पहले ही नोटीफायी कर दी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में यह सभी गतिविधियों व्यापारिक तौर पर शुरू होंगी, जिससे पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को कुदरती स्त्रोतों की भरपूर देन होने के कारण यह विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है, जिससे यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार होगा।

उन्होंने अफ़सोस प्रकट किया कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण यह क्षेत्र विकास पक्ष से पिछड़ा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की अप्रयुक्त संभावनाओं को अब प्रयोग में लाया जायेगा जिससे कुदरती स्त्रोतों से लबरेज़ इस सुंदर स्थान की तरफ विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *