Rupay Credit Card: Rupay क्रेडिट कार्ड क्यों है खास, यहां जानें फायदे और नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 430 शब्द|📅 03 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Rupay Credit Card: बीते कुछ सालों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। भले ही हमें इसे इस्तेमाल करना आसान लगता होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मगर जितना ज्यादा आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खर्च करते हैं, उतना ही अधिक आप कर्ज के जाल में फंसते जाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इस स्थिति में रुपे क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट तरीके से उपयोग करना आपको कई लाभ दे सकता है। आपको बता दें कि RuPay क्रेडिट कार्ड नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा पेश किए गए था। बैंक एनपीसीआई के साथ साझेदारी में रुपे डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी कर सकते हैं।

RuPay क्रेडिट कार्ड के फायदे

  • RuPay क्रेडिट कार्ड पर ट्रांजैक्शन शुल्क वीजा और मास्टर कार्ड के मुकाबले कम होता है। इसका कारण ये है कि बैंक विदेशी क्रेडिट कार्ड कंपनियों के लिए ट्रांजैक्शन शुल्क डॉलर में तय करते हैं। वहीं RuPay के स्वदेशी कार्ड होने के कारण इसपर शुल्क रुपये में लगता है।
  • NPCI ने इस कार्ड को सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी मजबूत बनाया है, ताकि कस्टमर्स को धोखाधड़ी और स्कैम से सुरक्षा मिल सकें।
  • RuPay कार्ड की मदद से पेमेंट या ट्रांजैक्शन करने पर ये काफी तेज और स्मूथ होता है। इसका कारण ये है कि इसके सर्वर भारत में स्थित हैं।
  • रुपे कार्ड का इस्तेमाल करके अलग अलग यूपीआई ऐप्स की मदद से पेमेंट करना बहुत आसान है, क्योंकि आप आराम से इसे अपने UPI लिंक कर सकते हैं।
  • RuPay कार्ड पर एनुअल मेंटेनेंस चार्ज भी काफी कम लगता है, इसके साथ ही इसकी ज्वाइनिंग फीस 500 रुपये से भी कम है।
  • RuPay क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल आप रेस्तरां, बिजनेस, होटलों पर भी आसानी से तक सकते हैं।

RuPay क्रेडिट कार्ड की सीमाएं

  • विदेशों में इसका इस्तेमाल थोड़ा कम ही किया जा सकता है, क्योंकि फिलहाल रुपे क्रेडिट कार्ड की विदेशों में POM पर सीमित स्वीकृति है। मगर रिजर्व बैंक भारत के बाहर इस क्रेडिट कार्ड की स्वीकार्यता का दायरा बढ़ाने के लिए RuPay प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड का लॉन्च करने का विचार कर रही है।
  • RuPay कार्ड में आपको वीजा या मास्टरकार्ड की तुलना में कम क्रेडिट लीमिट मिलती हैं। ऐसे में बड़ी खरीदारी में ये बाधा ला सकता है।
  • अलग-अलग बैंक की रुपे कार्ड की लीमिट अलग-अलग है, ऐसे में आपको बेस्ट ऑप्शन खोजने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है।

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *