Canada News: कनाडा में 133 करोड़ की ड्रग्स तस्करी में पंजाब के 3 लोग गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 04 Feb 2024

कनाडा। Canada News: कनाडा में भारतीय मूल के तीन पंजाबी व्यक्तियों को ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों व्यक्तियों पर 133 करोड़ रुपए की ड्रग्स की तस्करी का आरोप है। ये लोग मैक्सिको से ड्रग्स खरीदते थे और कनाडा, अमेरिका तक पहुंचाते थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

जानकारी के मुताबिक कनाडा की पुलिस और अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ड्रग तस्करों के पकड़ने के लिए ‘डेड हैंड ऑपरेशन’ चला रही हैं। इसके तहत 2 जनवरी को कनाडा में आयुष शर्मा, गुरअमृत सिद्धू और सुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया। अब इन्हें अमेरिका प्रत्यापित किया जाएगा।

मैक्सिको के डीलर से ड्रग खरीदते थे

इस मामले की जानकारी देते हुए अमेरिकी वकील मार्टिन एस्ट्राडा ने कहा- गिरफ्तार किए गए सभी लोग ड्रग ट्रैफिकिंग रैकेट से जुड़े हैं। ये मैक्सिको के डीलर से ड्रग खरीदते थे। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बैठे डिस्ट्रब्यूटर और ब्रोकर इसे कनाडाई ट्रक ड्राइवर्स तक पहुंचाते थे। इस तरह मैक्सिको की ड्रग्स कनाडा और अमेरिका में बेची जा रही थी।

आयुष और शुभम कनाडा में ट्रक ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक 25 साल का आयुष और 29 साल का सुभम कनाडा में ट्रक ड्राइवर थे। ये मैक्सिको से अमेरिका के रास्ते आने वाली ड्रग्स कनाडा में बेचते थे। वहीं 60 साल का गुरअमृत मैक्सिको से ड्रग्स खरीदता था। ड्रग्स का पूरा ट्रांसपोर्टेशन गुरअमृत की देखरेख में होता था। उसे ‘किंग’ के नाम से जाना जाता था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को तीनों भारतीय मूल के लोगों के पास से 9 लाख 40 हजार रुपए कैश मिला। इसके अलावा 70 किलोग्राम कोकेन और 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया था। आपको बता दें कि ब्रिटेन की एक कोर्ट ने 31 जनवरी को एक भारतीय कपल को 33 साल की सजा सुनाई। इस कपल पर ड्रग तस्करी के आरोप थे।

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *