डेली संवाद, जालंधर। Punjab News, Canada Based Gangster: कनाडा में रहकर पंजाब में हत्या, सुपारी किलर, किडनैपिंग और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। जालंधर पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के एंटी चलने वाले गैंगस्टर को उसके 3 गुर्गों के साथ गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा हरिके निवासी गांव हरिके, तरन-तारन के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने 3 वेपन और करीब 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जस्सा अभी तक करीब 7 बार पाकिस्तान से डिलीवरी मंगवा चुका था।
हथियार और हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मांगवाते थे
CIA स्टाफ इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी हथियार और हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मांगवाते थे। जिसके बाद पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई देते थे। सप्लाई के लिए जस्सा का गुर्गा शहर में आया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने एक-एक कर जस्सा सहित तीन को दबोचा।
पंजाब के तरन-तारन में आज से करीब 15 दिन पहले दिनदहाड़े खेतों में 35 वर्षीय सुखप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी हत्या में पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरिके के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुखप्रीत जस्सा का चचेरा भाई था।
आरोपियों की गिरफ्तारी कपूरथला के पास हुई
केस में पुलिस ने लंडा सहित उसके साथी महक निवासी हरिके, गुरप्रीत सिंह निवासी मक्खू, मिट्ठू मराड़ी सिंह निवासी शाबाजपुर और सुखमनप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी शाबाजपुर को केस में नामजद किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी कपूरथला के पास हुई थी।
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि जस्सा आंतकी लंडा के एंटी चलता है। लंडा के टारगेट पर भी जस्सा है। जस्सा ने माना कि वह पहले लखबीर के साथ ही चलता था। लखबीर और जस्सा दोनों गांव हरिके में मछली का तालाब चलाते थे। जिसकी कमाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के एंटी चलने लगे।
पिछले काफी समय से पाकिस्तानी तस्करों के लिंक में
सूत्रों से पता चला है कि लंडा, जस्सा के लोगों पर कई बार जानलेवा हमला भी करवा चुका है। जस्सा ने माना कि ठेकेदारी के विवाद के बाद दोनों एक दूसरे से कभी नहीं मिले। CIA इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज ने बताया कि 38 वर्षीय जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा हरिके पिछले काफी समय से पाकिस्तानी तस्करों के लिंक में था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
वह हथियार, हेरोइन सहित अन्य सामान भी पाकिस्तान से मंगवाता था। इसे लेकर पंजाब में जस्सा के खिलाफ 15 से ज्यादा आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, गैर कानूनी गतिविधि, हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस सभी केसों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
सारा नेटवर्क कनाडा से आपरेट होता है
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक लखबीर अपने नेटवर्क को कनाडा से संचालित करता है। पुलिस का मानना है कि वह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-मोटे अपराधियों का इस्तेमाल कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, जबरन वसूली, फिरौती आदि के लिए कर रहा है। इस नेटवर्क के सहारे लंडा अमीर व्यक्तियों (व्यवसायियों, डॉक्टरों, मशहूर हस्तियों आदि) से रंगदारी की भी मांग करता रहता है।