Chandigarh Mayor Election: दोबारा होंगे चंडीगढ़ मेयर चुनाव! सुप्रीम कोर्ट ने बजट सेशन पर लगाई रोक

Daily Samvad
2 Min Read
Supreme-Court
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सख्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab & Haryana High Court) के आदेश को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद की याचिका पर सुनवाई की।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए अगले आदेश तक बजट पर रोक लगा दी है वहीं अब मामले की अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने शाम पांच बजे तक हाईकोर्ट के चीफ रजिस्ट्रार को दस्तावेज जमा करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

चीफ जस्टिस ने पूरा वीडियो देखा उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी बैलेट पेपर को कैसे खराब कर सकता है? ऐसी हरकतों के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।’ चीफ जस्टिस ने कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है। यह लोकतंत्र की हत्या है। इस व्यक्ति पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।” सीजेआई ने कहा कि पीठासीन अधिकारी के व्यवहार से अदालत ‘स्तब्ध’ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वीडियो देखने के बाद सीजेआई ने कहा कि वह कैमरे की तरफ क्यों देख रहे हैं और भगोड़े की तरह क्यों भाग रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नए चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर 7 फरवरी को चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक स्थगित करने का आदेश दिया। बता दें कि इसी दिन चंडीगढ़ का बजट सत्र बुलाया गया था।

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *