PM Modi Live: ‘प्रोडक्ट’ को लॉन्च करने में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत- मोदी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 439 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Modi Live, Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवर आज तीखे दिखे। लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्पीच पर धन्यवाद भाषण देते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष, कांग्रेस और परिवारवाद पर तीखे बयान दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ही प्रोडक्ट को कई बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के साथ-साथ कांग्रेस ने भी परिवारवाद का खामियाजा भुगता है। मोदी ने कहा- ये विपक्ष कई दशक तक सत्ता में बैठा था, वैसे ही इस विपक्ष ने कई दशक तक विपक्ष में बैठने का संकल्प लिया है। ईश्वररूपी जनता के आशीर्वाद से ये अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।

अबकी बार 400 पार

पीएम मोदी ने कहा कि अबकी बार 400 पार, ये बात देश ही नहीं खड़गेजी भी बोल रहे हैं। जनता भाजपा को 370 सीटें जरूर देगी। हमारे लिए नेशन फर्स्ट है। मैं सभी राजनीतिक दलों से सभी सदस्यों से अपील करता हूं- देश से बढ़कर कुछ नहीं। कंधे से कंधा मिलाकर हम देश के निर्माण के लिए आगे बढ़ें। मैं आपका साथ मांग रहा हूं।

ये नामदार है, हम कामदार हैं

पीएम मोदी ने कहा – मैं विश्व के अंदर जो अवसर आया है, उसे भुनाने के लिए आपका साथ चाहता हूं। लेकिन आप अगर साथ नहीं दे सकते, आपका हाथ ईट फेंकने के लिए ही है, तो आपको बता दूं कि आपके फेंकी हर ईट पत्थर को विकसित भारत की नींव में लगा दूंगा। ये नामदार है, हम कामदार हैं। कामदारों केा नामदारों से सुनना ही पड़ता है। हम सुनते भी रहेंगे और देश को आगे बढ़ाते रहेंगे।

जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास की चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि खुलेआम देश में अलग देश की वकालत करने वाले, जोड़ने की बातें छोड़ो तोड़ने की बात करते हैं। इतने टुकड़े करने के बाद भी आप कितने टुकड़े करना चाहते हैं। इसी सदन में कश्मीर की बात होती थी, चिंता का स्वर निकलता था, आज जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास की चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ रहा है। जी20 समिट होती है वहां, विश्व सराहना कर रहा है। 370 हटने से कश्मीर खुश है, यह दरार किसने डाली। नेहरू जी का नाम लेने पर उन्हें बुरा लगेगा, लेकिन कश्मीर की समस्या के मूल में वे ही थे। कश्मीर के लेागों को नेहरू जी की गलतियां की सजा चुकानी पड़ी।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *