डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की पुर्तगाल में मौत हो गई है। मृतक युवक होशियारपुर के हलका दसूहा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृतक की पहचान तजिंदर सिंह (24) के रूप में हुई है।
16 महीने पहले गया था विदेश
तजिंदर सिंह की मौत पुर्तगाल के लिस्बन शहर में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक तजिंदर 16 महीने पहले अच्छे रोजी रोटी कमाने के लिए विदेश गया था। बताया जा रहा है कि तजिंदर सिंह अपने दोस्तों के साथ कार में काम से वापिस लौट रहा था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
तभी कर बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसके बाद ही वे सभी कार से बाहर निकले। लेकिन तजिंदर सिंह बेहोशी की हालत में कार से बाहर निकले। जिसके बाद उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरकार से की अपील
वहीं बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर वालों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से बेटे के शव को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है ताकि वह आखिरी बार अपने बेटे को देख सके।