Punjab Weather Update: पंजाब के इन शहरों में जारी हुआ अलर्ट, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा में मौसम में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम में सुधार होने लगा है। हालांकि, सोमवार को दोनों राज्यों के ग्रामीण इलाके कोहरे से ढके हुए हैं, जबकि शहर बादलों से ढके हुए हैं।

6 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना

बारिश के खतरे को देखते हुए पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में 6 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है और मंगलवार तक दोनों राज्यों में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद ही धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। सोमवार को हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, करनाल, सोनीपत और पानीपत में सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि नारनौल, सिरसा, जींद और कुरूक्षेत्र समेत कई जिले बादलों से घिरे रहे। मौसम विभाग ने हरियाणा के 22 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रह सकता

इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की चिंता जताई है। चंडीगढ़ की बात करें तो यहां मौसम साफ रहेगा और तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब के अमृतसर में बादल छाए रह सकते हैं, कोहरा भी जारी रह सकता है। तापमान 8 से 15 डिग्री रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इसके अलावा जालंधर में हल्के बादल भी देखने को मिल सकते हैं। जहां तापमान 9 से 17 डिग्री तक रह सकता है। लुधियाना में हल्के बादल छाए रहने के साथ तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है और तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *