SBI Alert: स्कैम की दुनिया से जरा बच के रहें, फेक जॉब ऑफर में फंस सकते हैं आप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। SBI Alert: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई की ओर से बैंक के ग्राहकों को जरूरी सूचना दी गई है। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो बैंक के इस लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानना चाहिए।

साइबर सुरक्षा को लेकर रहें सचेत

दरअसल, एसबीआई (State Bank Of India) ने ग्राहकों को उनकी साइबर सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस पोस्ट में बैंक ने ग्राहकों को फेक जॉब ऑफर स्कैम से बचने की सलाह दी है। बैंक ने वॉट्सऐप के जरिए किसी भी जॉब ऑफर मिलने को लेकर सचेत रहने को कहा है।

बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को वॉट्सऐप के जरिए किसी भी तरह की जॉब ऑफर के लिए पेमेंट नहीं करनी है। यह एक झूठा प्रपोजल हो सकता है।

किसी भी जॉब ऑफर के लिए पेमेंट करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप स्कैम में फंसने से बच सकते हैं।

वॉट्सऐप पर जॉब ऑफर मिले तो ध्यान रखें ये बातें

  • वॉट्सऐप पर आपको कोई जॉब ऑफर मिलता है तो सबसे पहले मैसेज भेजने वाले शख्स की पहचान सत्यापित कर लें।
    जॉब ऑफर मिलने पर किसी भी तरह के सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए पैसे पे करने को कहा जाए तो न करें।
  • किसी नामी कंपनी के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें, क्योंकि नामी कंपनियां कभी भी पैसे नहीं लेती हैं।
  • वॉट्सऐप पर मिले किसी भी फॉरवर्ड मैसेज पर यकीन न करें, यह अनवेरिफाइड सोर्स से होता है।
  • स्पैम मैसेज को फॉरवर्ड करने से बचें।
  • किसी भी तरह के ऑफर में फ्री में मिलने वाले सामान को लेकर झांसे में न आएं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *