GST Bill: पंजाब में GST, आबकारी और VAT से 30 हजार करोड़ का रैवेन्यू – हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
3 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 06 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। GST Bill: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज यहाँ बताया कि पंजाब की आर्थिकता सही दिशा की तरफ बढ़ रही है और वित्तीय साल 2023-24 के 10 महीनों के दौरान राज्य का वस्तु और सेवा कर (GST), आबकारी (Excise) और वैट (VAT) से प्राप्त राजस्व 30 हज़ार करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

उन्होंने कहा कि इस दौरान GST और आबकारी से प्राप्त राजस्व में वित्तीय साल 2022-23 के मुकाबले क्रमवार 15.67 प्रतिशत और 10 प्रतिशत का विस्तार दर्ज किया गया। हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस साल जनवरी के अंत तक VAT, CST, GST, PSDT और आबकारी से कुल 31003.14 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है जबकि वित्तीय साल 2022- 23 के दौरान 27342. 84 करोड़ रुपए एकत्रित किये गए थे।

वित्तीय हालत सुधारने के लिए हर संभव कदम उठा रही सरकार

उन्होंने कहा कि इस तरह राज्य की तरफ से इस कर राजस्व में 13.39 प्रतिशत का विस्तार दर्ज किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की वित्तीय हालत सुधारने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में ’आप’ की सरकार बनने के बाद राज्य ने बेहतर योजनाबंदी और प्रभावी अमल के साथ रिकार्ड राजस्व एकत्रित करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय साल के 10 महीनों में GST से 17354. 26 करोड़ रुपए शुद्ध राजस्व और आबकारी से 7370. 49 करोड़ रुपए का शुद्ध राजस्व एकत्रित किया गया।

इस वर्ष जी. एस. टी में 2351.12 करोड़ रुपए

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के मुकाबले इस वर्ष GST में 2351.12 करोड़ रुपए और आबकारी से प्राप्त राजस्व में 669.47 करोड़ रुपए का विस्तार दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी दौरान राज्य ने VAT में 10.89 प्रतिशत, CST में 28.14 प्रतिशत और PSDT में 5.53 प्रतिशत विस्तार दर्ज करने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों पर कोई नया बोझ डाले बिना पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को यकीनी बना कर यह प्राप्ति हासिल की। उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना करने के अलावा ’बिल लाओ इनाम पाओ स्कीम’, वन टाईम सेटलमेंट स्कीम, 2023, पंजाब GST संशोधन एक्ट, 2023, सूचना देने वालों के लिए इनाम स्कीम और अन्य बहुत से उपाय किये हैं।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *