Jalandhar News: स्पोर्ट्स से जुड़कर हमारा यूथ नशे की समस्या से हमेशा के लिए पा सकता है निजात- अमृतपाल सिंह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 06 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सिर्फ स्पोर्ट्स ही एक ऐसी फील्ड है जिससे जुड़कर न सिर्फ हमारे युवा नशों से दूर रह सकते हैं बल्कि जिंदगी में बड़े मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। यह विचार जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के गांव भोडे सपरावां मैं पिछले एक महीने से चल रहे लड़कियों के फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में लड़के लड़कियों के बीच कोई फर्क नहीं है और आज लड़कियां सिर्फ स्पोर्ट्स ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने गांव के फुटबॉल क्लब को सोलर कनेक्शन देने की में घोषणा की ओर कहा कि भविष्य में भी संस्था को सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चेयरमैन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान की अगवाई में पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहले ही कई बड़े प्रयास किया जा रहे हैं जिसके तहत खिलाड़ियों की ट्रेनिंग से लेकर उन्हें पुरस्कृत करने तक कई बड़े कदम उठाए गए हैं।

इस दौरान मंगल सिंह बस्सी चेयरमैन पंजाब एग्री एक्सपोर्ट, गुरिंदर सिंह शेरगिल जनरल, सुभाष भगत चेयरमैन मार्केट कमेटी जालंधर कैंट, सुभाष शर्मा चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करतारपुर और रूबल संधू जिला अध्यक्ष यूथ विंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *