Jalandhar News: AAP विधायक शीतल अंगुराल, भाई राजन अंगुराल और BJP नेता प्रदीप खुल्लर समेत 12 लोगों को लेकर कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 06 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में वेस्ट हलके से आप के विधायक शीतल अंगुराल, उनके भाई राजन अंगुराल, भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर समेत 12 लोगों के एक मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। ये मामला पुलिस कमिश्नर के पब्लिक गेट के आगे धरना लगाने को लेकर था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल सहित 12 लोगों को कोर्ट से राहत दी गई है। इसमें उस समय के भाजपा नेता समेत प्रदीप खुल्लर निवासी शास्त्री नगर, राजन अंगुराल न्यू रसीला नगर, तरसेम सिंह निवासी सतनाम नगर बस्ती दानिशमंदा, मिंटू निवासी मौहल्ला चंडीगढ़ जालंधर शामिल थे।

sheetal angural
Sheetal Angural, MLA, Jalandhar

आरोप साबित न होने पर बरी किए जाने का हुक्म

इसके अलावा महेंद्र भगत निवासी भार्गव कैंप, रमन गिल निवासी शिव नगर बस्ती दानिशमंदा, अनिल सोनकर निवासी भुरमंडी,आशु घई निवासी शास्त्री नगर मखदमपुरा जालंधर, विनोद भगत निवासी बस्ती गुजां, सोनू दिनकर निवासी अर्जुन नगर जालंधर, संजय कालड़ा निवासी जालंधर कैंट को आरोप साबित न होने पर बरी किए जाने का हुक्म दिया है।

Rajan Angural
Rajan Angural

इस मामले मे इन सभी के विरुद्ध 8 मई 2017 को थाना नई बारादरी में धारा 341, 149 के तहत पुलिसकर्मी के बयानों पर मामला दर्ज किया गया था कि जिसमें उनहोने बताया कि विधायक शीतल अंगुराल ने अपने 15-20 साथियों सहित पुलिस कमिश्नर जालंधर के पास एप्लीकेशन देने के लिए पब्लिक गेट के आगे पहुंचे।

Pradeep Khullar
Pradeep Khullar

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें कहा कि आप 8-10 लोगों को लेकर अंदर आ जाओ। परंतु सभी व्यक्तियों ने गेट पर धरना लगाकर बैठ गए और प्रशासन के विरुद्ध उंची-उंची नारेबाजी करके आने-जाने वाले लोगों को अंदर जाने और सरकारी कार्यों में रुकावट डालने व लोगों को परेशान करने पर उक्त 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *